shradh paksha
✕

छत्रपति शिवाजी के वंशज ने रखा नरेन्द्र मोदी के सिर पर 'छत्र'

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (14:39 IST)
नासिक। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नासिक रैली में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज ने मेरे सिर पर छत्र रखा है। मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि ये पल मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इस पगड़ी (छत्र) की इज्जत के लिए अपनी जिंदगी खपा दूंगा। उन्होंने कहा कि लोगों की उपस्थिति देखकर लग रहा है कि भाजपा को महाआशीर्वाद देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

उन्होंने कहा कि आज मैं एक विशेष धन्यता अनुभव कर रहा हूं और मैं इसे अपने जीवन का बहुमूल्य पल मानता हूं। आज छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति उदयन ने मेरे सिर पर एक छत्र रखा है। ये सम्मान भी है और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति दायित्व का प्रतीक भी।
 
पीएम मोदी ने कहा कि जब लोकसभा चुनाव चरम पर था, तब मैं डिंडोरी में एक सभा करने आया था। उस सभा में ऐसा जनसैलाब उमड़ा था कि उसने पूरे देश में चल रही भाजपा की लहर को और प्रचंड बना दिया था। आज नासिक की ये रैली और भी आगे निकल गई है। इतना ज्यादा जनसैलाब आज उमड़ा है।
 
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण महाराष्ट्र जिस तेजी से आगे बढ़ना चाहिए था, उस तेजी से आगे नहीं बढ़ा। मुंबई महानगरी की चकाचौंध में महाराष्ट्र के दूर दराज के क्षेत्र, वहां के गरीब, किसान राजनीतिक अस्थिरता के शिकार हो गए।
 
वर्तमान में देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ है। पिछले चुनाव में भाजपा को 122 सीटें जबकि शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। दूसरी ओर कांग्रेस और राकांपा को 83 सीटें मिली थीं। महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं।
 
Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख