dharma sangrah
✕

पीएम मोदी बोले, मोबाइल दरें सबसे कम, भारत सबसे तेजी से बढ़ता ऐप बाजार

Updated: मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (12:04 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया और निवेशकों को भारत में तेजी से बढ़ते दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र में उभरती संभावनाओं की और आकर्षित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोबाइल तकनीक के इस्तेमाल से विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है।
 
प्रधानमंत्री ने दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े देश विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में आज एक अरब से अधिक मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले लोग हैं और भारत इस क्षेत्र में दुनिया का बड़ा केन्द्र बनता जा रहा है।
 
मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा, भारत में मोबाइल दरें सबसे कम। हमारा देश सबसे तेजी से बढ़ता ऐप बाजार बन रहा है।
 
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत मोबाइल विनिर्माण क्षेत्र के रूप में सबसे पसंदीदा जगह बन रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी गांवों को तीन साल में उच्च-गति की फाइबर ऑप्टिक डेटा कनेक्टिविटी से जोड़ जाएगा
 
मोदी ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि तकनीक का जीवन को बेहतर बनाने के लिये किस प्रकार बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से जीवन से जुड़े विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है।
 
इस कांग्रेस में देश विदेश के सैकड़ों निवेशक और उद्योगपतियों भाग ले रहे हैं। यह दक्षिण एशिया में दूरसंचार सेवा एवं उद्योग का सबसे बड़ा सम्मेलन बताया जा रहा है। इसका आयोजन मोबाइल दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मंच सीओएआई ने दूरसंचार विभाग के साथ मिल कर किया है। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख