Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी बोले, स्पेस सेक्टर से मिला दिवाली गिफ्ट, क्या होगा फायदा?

Updated: रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (13:06 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की सफलता में योगदान देने के लिए नए उद्योगों, स्टार्टअपों और नवाचारकों से आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत की अंतरिक्ष से जुड़ी उपलब्धियों से दुनिया हैरान है। 
 
मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 94वें संस्करण में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की सफलता से देश में बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। देश के दूर दराज के क्षेत्र एक दूसरे से जुड़ सकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारत ने एक साथ 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ा है। एक समय था जब भारत को क्रायोजेनिक रॉकेट टेक्नोलॉजी देने से इनकार कर दिया गया था। लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने स्वदेशी तकनीक निर्मित की और इसकी मदद से दर्जनों रॉकेट अंतरिक्ष में स्थापित किए हैं।

पिछले दिनों की गई प्रक्षेपण के साथी भारत विश्व वाणिज्यिक बाजार में एक महत्वपूर्ण स्तंभ गया है। इससे, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए अवसरों के नए द्वार भी खुले हैं।
 
मोदी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प लेकर चल रहा हमारा देश, सबका प्रयास से ही, अपने लक्ष्यों को, प्राप्त कर सकता हैI उन्होंने कहा कि एक साथ 36 रॉकेट को प्रक्षेपण करना दिवाली से ठीक एक दिन पहले मिली ये सफलता एक प्रकार से ये हमारे युवाओं की तरफ से देश को एक विशेष दिवाली उपहार है।

इस प्रक्षेपण से कश्मीर से कन्या कुमारी और कच्छ से कोहिमा तक, पूरे देश में डिजिटल कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। इसकी मदद से बेहद दूर-दराज के इलाके भी देश के बाकी हिस्सों से और आसानी से जुड़ जाएंगे।
 
प्रधानमंत्री ने युवाओं विशेषकर स्टार्टअप्स और नवाचार से अंतरिक्ष के क्षेत्र में योगदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत में पहले अंतरिक्ष क्षेत्र सरकारी व्यवस्थाओं के दायरे में ही सिमटा हुआ था। जब ये क्षेत्र भारत के युवाओं और भारतीय निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया गया। इसमें क्रांतिकारी परिवर्तन आने लगे हैं। निजी कंपनियों को अपने उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित करने की अनुमति दी गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख