dharma sangrah
✕

पुलवामा हमले पर पीएम मोदी बोले, मेरे दिल में भी आग दहक रही है

Updated: रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (14:44 IST)
बरौनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश के लोगों का दुख और गुस्सा समझते हैं। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
 
कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री ने स्थानीय बोली अंगिका में कुछ पंक्तियां बोलकर अपना भाषण शुरू किया और पुलवामा हमले में मारे गए राज्य के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी। 
 
मोदी ने कहा, 'मैं संजय कुमार सिन्हा और रतन कुमार ठाकुर को श्रद्धांजलि देता हूं। जो लोग यहां एकत्रित हुए हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपके दिलों में जो आग दहक रही है मेरे दिल में भी वही आग दहक रही है।' इस पर भीड़ ने उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया दी।
 
बिहार को 33 हजार करोड़ की परियोजनाएं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पटना मेट्रो रेल परियोजना समेत 33,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की रविवार को आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। उन्होंने पटना शहर गैस वितरण परियोजना का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने बरौनी रिफाइनरी में बरौनी रिफाइनरी विस्तार परियोजना और एटीएफ हाइड्रोट्रीटिंग यूनिट (आईएनडीजेईटी) की आधारशिला रखी।
 
प्रधानमंत्री ने बरौनी में एक कार्यक्रम में रिमोट के जरिए पटना मेट्रो रेल परियोजना की भी नींव रखी। मोदी ने पटना में रीवर फ्रंट डेवलेपमेंट के पहले चरण का उद्घाटन किया और 96.54 किलोमीटर तक के करमालीचक सीवरेज नेटवर्क की आधारशिला रखी।
 
प्रधानमंत्री ने कई सेक्टरों पर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का उद्घाटन किया और रांची-पटना एसी वीकली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख