Hanuman Chalisa
✕

पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले, आतंकियों के आकाओं की कमर टूटकर रहेगी

Updated: गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (13:23 IST)
PM Modi on Pahalgam Terrorist Attack : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह भारत की आत्मा पर हमला है। जिन्होंने हमला किया है उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। अब आतंक के आकाओं की कमर टूट कर रहेगी। ALSO READ: भारत ने पानी रोका तो दरिया में बहेगा खून, आतंकी सरगना हाफिज सईद का वीडियो वायरल
 
पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत में 2 मिनट का मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस बेरहमी  से आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की हत्या की, उससे पूरा देश दुखी है। पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। यह हमला पर्यटकों पर ही नहीं भारत की आत्मा पर है।

इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है। उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओड़िया था, कोई गुजराती था, कोई यहां बिहार का लाल था। आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुःख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार भी यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रही है कि वर्तमान में उपचाराधीन परिवार के सदस्य जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
 
 
उल्लेखनीय है कि पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर सबसे बड़ा हमला करते हुए 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इस पर बड़ा एक्शन लेते हुए भारत ने पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि रोक दी। पाक नागरिकों के वीजा पर रोक लगा दी गई, अटारी-बाघा बॉर्डर बंद दी गई। हाई कमीशन में कम होगी कर्मचारियों की संख्‍या, पाकिस्तान में मौजूद सलाहकारों को वापस बुलाएगे। मोदी सरकार के इन कदमों से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख