Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद को अनदेखा किया? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Updated: सोमवार, 25 जुलाई 2022 (09:30 IST)
हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदाई समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को वायरल कर दावा किया जा रहा था कि जब राष्ट्रपति कोविंद ने पीएम का अभिवादन किया तो पीएम ने उन्हें अनदेखा कर दिया। यह वीडियो नेता संजय सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति के अपमान का दावा किया था। ट्विटर ने इसे भ्रामक और गलत बताया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिवादन के दौरान अनदेखी के इस वीडियो को ट्विटर पर यूजर्स ने भ्रामक करार दिया है। ट्विटर ने आप नेता के पोस्ट को 'संदर्भ से बाहर प्रस्तुत' के तौर पर चिह्नित किया है। संजय सिंह के वीडियो को देखने के बाद कई लोग पीएम मोदी की आलोचना करने लगे थे।

ओरिजनल वीडियो में पीएम को राष्ट्रपति का अभिवादन कर संसद हॉल में उनकी तरफ देखते हुए देखा जा सकता है। वहीं, क्रॉप किए गए वीडियो में उस हिस्से को हटा दिया गया है। यह घटना संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति कोविंद को विदाई देने के लिए आयोजित समारोह की है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद का अभिवादन किया था, जो कि संसद के पूरे वीडियो में देखा जा सकता है। संजय सिंह द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो इसके विपरीत है।

पूनावाला ने कहा, इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने एक एडिट की हुई क्लिप पोस्ट की और प्रधानमंत्री पर ऐसे आयोजन को लेकर आरोप लगाए, जिस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह क्लिप एडिट की हुई है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति कोविंद का अभिवादन किया था, जिसे कि पूरे वीडियो में देखा जा सकता है। सार्वजनिक तौर पर ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें पीएम मोदी को राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। फिर भी ऐसा आरोप लगाया गया।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख