• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi greets people on Maharashtra day and Gujrat day
Written By
Last Modified: रविवार, 1 मई 2022 (11:05 IST)

महाराष्ट्र-गुजरात के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

महाराष्ट्र-गुजरात के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई - PM Modi greets people on Maharashtra day and Gujrat day
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि और गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना भी की।
 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1960 में एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले, दोनों राज्य बंबई प्रांत का हिस्सा थे।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र दिवस पर राज्य के लोगों को बहुत सारी शुभकामनाएं। राष्ट्र की प्रगति में इस राज्य ने अतुलनीय योगदान दिया है। महाराष्ट्र के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। मैं राज्य के लोगों की समृद्धि की कामना करता हूं।
 
मोदी ने कहा कि गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं। महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अन्य महान लोगों की प्रेरणा से गुजरात के लोगों की उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सराहना की जाती है। आने वाले वर्षों में गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना करता हूं।
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की प्रगति में गुजरात और महाराष्ट्र के योगदान की तारीफ की।
ये भी पढ़ें
सुमन बेरी ने संभाली नीति आयोग के कमान, जानिए बेरी के बारे में 5 खास बातें...