biodatamaker
✕

कोरोना काल में भी पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार, अप्रूवल रेटिंग में नंबर-1

Updated: शुक्रवार, 18 जून 2021 (10:29 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बनी हुई है। Global Approval Rating में पीएम मोदी नंबर 1 पर बने हुए हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन इस सूची में टॉप 5 में भी नहीं है।
 
अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' की तरफ से किए गए एक सर्वे के मुताबिक, स्वीकार्यता के मामले में पीएम मोदी अब भी विश्व के बाकी नेताओं की तुलना में नंबर वन हैं। 
 
सर्वे के अनुसार, पीएम मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66 फीसदी है। सर्वे में वह अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के अन्य नेताओं से बेहतर बने हुए हैं।
 
पीएम मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी का नंबर है, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 65 फीसदी है। तीसरे नंबर पर मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं, जिनकी रेटिंग 63 फीसदी है।
 
कंपनी ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य में सरकारी नेताओं के लिए अप्रूवल रेटिंग को ट्रैक करती है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर हर्षानंद गिरि का पलटवार, उठाए आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

अगला लेख