सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Order to send Mehul Choksi to jail in Dominica
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 18 जून 2021 (01:19 IST)

मेहुल चोकसी को डोमिनिका में जेल भेजने का आदेश, अस्पताल में इलाज चलता रहेगा : वकील

Mehul Choksi
नई दिल्ली। डोमिनिका की एक अदालत ने कारोबारी मेहुल चोकसी को गुरुवार को जेल भेजने का आदेश दिया, लेकिन फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चलता रहेगा क्योंकि उसकी तबीयत बिगड़ी हुई है। भारत में चोकसी के वकील ने यह जानकारी दी। इससे पहले हीरा कारोबारी चोकसी पुलिस हिरासत में था।

वकील विजय अग्रवाल ने कहा, पुलिस हिरासत को जेल हिरासत में बदल दिया गया है, लेकिन वह अस्पताल में ही रहेंगे क्योंकि उनकी चिकित्सीय स्थिति बिगड़ी हुई है। इस घटनाक्रम को भारत के लिए आशा की किरण के रूप में देखा जा रहा है जिसने डोमिनिका उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर चोकसी के वकीलों द्वारा दायर मामले में एक पक्ष बनाने की अपील की है। चोकसी की जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।

चोकसी सरकार द्वारा संचालित पंजाब नेशनल बैंक से लगभग 13,500 करोड़ रुपए की कर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में भारत में वांछित है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्यप्रदेश के 8 शहरों में पेट्रोल 107 के पार