Daily Horoscope
✕

हिट हो गया पीएम मोदी का फॉर्मूला, गाजियाबाद में नाले की गैस से बन रही है चाय

Updated: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (17:16 IST)
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नाले की गैस से चाय बनाने के फॉर्मूले के बारे में बताया गया था। इसे लेकर सोशल मीडिया में खूब ट्रोलिंग हुई थी। रायपुर से शिर्के ने प्रधानमंत्री के दावे को सही साबित करते हुए इस फॉर्मूले को बनाने की पुष्टि की थी। जहां एक तरफ इस फॉर्मूले को लेकर दावे जारी हैं वहीं दूसरी ओर उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री द्वारा जिस फॉर्मूले का जिक्र किया गया था वह वायरल हो रहा है।
 
खबरों के मुताबिक दिल्ली से लगे गाजियाबाद में लोग इस फॉर्मूले का उपयोग कर खूब चाय उबाल रहे हैं। उन्होंने पास बह रहे नाले में पाइप डालकर गैस निकालना शुरू कर दिया है और इसका उपयोग करने लगे हैं।
 
खबरों के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र ने नाले से गैस निकालने का प्रोजेक्ट बनाया है जिसमें उसने नाले में पानी के खाली ड्रम डालकर नाले में बन रही मीथेन गैस को एकत्र करने का काम किया है। इस गैस को एक नली के माध्यम से चूल्हे तक ले जाया गया है।
 
हालांकि यह तकनीक फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में है और अगर यह पूरी तरह तैयार हो जाता है तो काफी काम का होगा। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

अगला लेख