Hanuman Chalisa
✕

तूफान प्रभावित बंगाल और ओडिशा के दौरे पर पीएम मोदी, 83 दिन बाद पहला दौरा

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (09:16 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बंगाल और ओडिशा में तूफान अम्फान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अम्फान के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा की यात्रा करेंगे।
 
पीएम मोदी आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वे मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों से हालातों पर चर्चा भी करेंगे। यह 43 दिन बाद पीएम मोदी का पहला दौरा है। इससे पहले वे 29 फरवरी को उत्तरप्रदेश दौरे पर गए थे।
 
 
खबरों के अनुसार शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी का विमान कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। एयरपोर्ट पर ही वे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हालात को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री के साथ हवाई मार्ग से तूफान प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करेंगे।
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि चक्रवात अम्फान से राज्य में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित जिलों का दौरा करने और तबाह हो गए इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता देने का आग्रह किया था।
 
ममता बनर्जी ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए 2 से 2.5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान भी किया है। (एजेंसियां)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख