Daily Horoscope
✕

भिवंडी में इमारत गिरने से हुई मौतों पर PM मोदी ने दुख जताया

Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (11:46 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के भिवंडी नगर में सोमवार तड़के तीन मंजिला एक इमारत के गिर जाने से हुई मौतों पर दुख जताया है। इमारत के गिर जाने से 7 बच्चों सहित 10 व्यक्तियों की मौत हुई है जबकि 11 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है।
ALSO READ: महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरने से 8 की मौत, 50 से 60 लोगों के दबे होने की आशंका
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने की घटना से दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान वहां जारी है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है। भिवंडी के नरपोली में पटेल परिसर स्थित इमारत तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर गिर गई।
 
राष्ट्रपति ने भी जताया शोक : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के भिवंडी में एक इमारत दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा शोक जताया है। कोविंद ने आज सोमवार को ट्वीट करके कहा कि महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने से हुई जान की क्षति की खबर दुखदायी है। इस दुख की घड़ी में दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय अधिकारी बचाव और राहत कार्य को समन्वित कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख