Hanuman Chalisa
✕

18 लाख दिए से जगमगाएगी अयोध्या, आज भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे पीएम मोदी

Updated: रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (09:01 IST)
अयोध्या। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में दीपावली समारोह के हिस्से के रूप में रविवार को यहां भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा जिस दौरान कुल करीब 18 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे। समारोह के दौरान आतिशबाजी, लेजर शो तथा रामलीला का मंचन भी किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के दर्शन करने के बाद भगवान राम का राज्याभिषेक भी करेंगे। वे मंदिर निर्माण के कार्य का जायजा भी लेंगे।
 
अयोध्या में यह छठा मौका है जब दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे। राम की पैड़ी में 22,000 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। बाकी दीयों को महत्वपूर्ण चौराहों और स्थानों पर जलाया जायेगा।
 
दीये जलाने के अलावा लेजर शो, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, आतिशबाजी होगी और अन्य देशों और राज्यों के सांस्कृतिक दल रामलीला का मंचन भी करेंगे।
 
राम कथा पार्क में 'पुष्पक विमान' से 'अवतार स्वरूप' भगवान (भगवान राम, देवी सीता, भगवान लक्ष्मण और भगवान हनुमान के अवतार) उतरेंगे और इस अवसर पर सरयू नदी की आरती भी होगी।

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम : प्रधानमंत्री मोदी अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के क्रम में रविवार को दिन में लखनऊ आयेंगे। हवाईअड्डे पर कुछ समय रुकने के बाद वह हेलीकॉप्टर द्वारा अयोध्या के लिए रवाना होंगे। जहां वह योगी सरकार द्वारा शुरु किये गये दीपोत्सव के छठे संस्करण में सम्मिलित होंगे।
 
प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक वह सायं पौने चार बजे अयाेध्या स्थित साकेत महाविद्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सायं साढ़े चार बजे श्रीरामजन्मभूमि पहुंचेंगे। इस स्थान पर बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करने से पहले वह रामलला विराजमान के दर्शन पूजन करेंगे।
 
इसके उपरान्त प्रधानमंत्री मोदी सायं सवा पांच बजे श्रीराम कथा पार्क जायेंगे, जहां वह भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद वह सायं पौने छह बजे सरयू गैस्ट हाउस आयेंगे और सायं छह बजे नया सरयू घाट पहुंच कर सरयू नदी जी की आरती में शामिल होंगे। आरती करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राम जी की पैड़ी पहुंच कर सायं छह बजे भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारंंभ करेंगे। वह शाम 7 बजे से सवा 7 बजे तक नया घाट पर अत्याधुनिक तकनीकि से आयोजित हरित आतिशबाजी ‘ग्रीन एंंड डिजिटल फायरवर्क्स का अवलोकन करेंगे। इसके बाद सायं साढ़े 7 बजे वह अयोध्या हवाईपट्टी से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में कहा, 'श्री अयोध्या जी तैयार हैं, भव्य और दिव्य दीपोत्सव के लिए--- आप सभी का स्वागत है। जयश्री राम।' आदित्यनाथ ने 'दीपोत्सव' अयोध्या 2022 का नया लोगो भी ट्वीट में साझा किया।
 
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

अगला लेख