कांग्रेस ने रोजगार मेले को बताया जुमला किंग की इवेंटबाजी, पूछा- कब मिलेगी 16 करोड़ नौकरियां
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को सरकार के 'रोजगार मेले' को जुमला किंग की इवेंटबाजी करार देते हुए पूछा कि देश के युवाओं को 16 करोड़ नौकरियां देने का वादा कब पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आने पर हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, जो पिछले 8 साल में पूरा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा केवल चार राज्यों से गुजरी है और सरकार को यह स्वीकार करना पड़ा है कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है।
सुरजेवाला ने इसे भारत जोड़ो यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा ट्वीट किया, कि अभी तो भारत जोड़ो यात्रा चार राज्यों से ही गुजरी है, आख़िर जुमला किंग को राहुल जी ने ये मानने को मजबूर कर दिया कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है।अभी तो #BharatJodoYatra 4 प्रांत से गुजरी है, आख़िर “जुमला किंग” को राहुल जी ने ये मानने को मजबूर कर दिया की बेरोज़गारी देश की सबसे बड़ी समस्या है।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 22, 2022
पर दिन-तारीख़-महीना बतायें कि 8 साल में 16 करोड़ रोज़गार कब मिलेंगे?
30 लाख सरकारी नौकरी कब तक देंगें?
इवेंटबाज़ी नहीं रोज़गार दो pic.twitter.com/1l3Zkl3Hhh
उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, 'ये 16 करोड़ नौकरियां कब तक मुहैया कराई जाएंगी और सरकारी विभागों में 30 लाख रिक्तियां कब तक भरी जाएंगी। प्रधानमंत्री को देश के युवाओं को जवाब देना होगा।'
श्री @RahulGandhi के नेतृत्व वाली #BharatJodoYatra की पहली बड़ी कामयाबी।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 22, 2022
70 हज़ार नौकरी ऊँट के मुँह में जीरा ही सही,
पर दिल्ली के राजा के बंद कान खुल तो गए।
बेरोज़गारी की समस्या जानी तो।
8 साल में 16 करोड़ नौकरी देनी थी -2 करोड़ हर साल।
अब 70 हज़ार नौकरी की इवेंटबाज़ी ही सही
उन्होंने कहा कि सिर्फ 70,000 नियुक्ति पत्र देने से चीजें नहीं चलेंगी। देश के युवा नौकरी चाहते हैं और प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना होगा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस प्रधानमंत्री से यह सवाल पूछते रहेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta

