dharma sangrah

इसराइल, जर्मनी की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे मोदी

Updated: रविवार, 9 जुलाई 2017 (07:59 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसराइल तथा जर्मनी की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद आज सुबह स्वदेश लौट आए।
 
मोदी चार जुलाई को इसराइल पहुंचे थे। वह अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान तीन दिन इसराइल में रहे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली इसराइल यात्रा थी। अपनी तीन दिन की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर वह प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के लिए रवाना हुए थे।
 
इस बैठक में उन्होंने आंतकवाद के विरुद्ध संघर्ष के लिए भारत की ओर से ग्यारह सूत्री एजेंडा पेश किया और आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों के जी-20 के देशों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया।
 
मोदी के रुख का अनुमोदन करते हुए बैठक में आतंकवाद के विरुद्ध जारी संयुक्त घोषणापत्र में आतंकवाद को वैश्विक समस्या बताते हुए इससे लड़ने तथा दुनिया भर में आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों को नष्ट करने की बात कही गई। (वार्ता) 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह पर रामदेव की कंपनी ने ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस, जानिए क्या है पूरा मामला

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

अगला लेख