ganesh chaturthi

मानसून अपडेट! उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा

Updated: रविवार, 9 जुलाई 2017 (07:49 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है और नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो गया है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी वर्षा की सूचना है।
 
गोण्डा में घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और नखरा, काशीपुर एवं गौरा सिंघा गांवों में पानी भर गया है। प्रभारी जिलाधिकारी (गोण्डा) दिव्या मित्तल ने बताया कि कर्नलगंज में 19 बाढ़ राहत चौकियां सक्रिय की गई हैं। विभिन्न विभागों की बाढ़ इकाइयों को एहतियाती उपाय करने को कहा गया है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक अलीगढ, धामपुर, बरेली में पांच-पांच सेमी तथा जमनिया, अकबरपुर, पट्टी और ठाकुरद्वारा में चार चार सेमी वर्षा रिकार्ड की गई है। विभाग ने अगले 24 घंटे के बारे में अनुमान लगाया है कि राज्य में कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।
 
केन्द्रीय जल आयोग ने कहा कि खीरी के पलियाकलां में शारदा नदी खतरे के निशान पर बह रही है। बाराबंकी और फैजाबाद में भी घाघरा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख