Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति बाइडन के बीच आज वर्चुअल मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत से क्या चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?

Updated: सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (13:28 IST)
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन में सोमवार को वर्चुअल बातचीत होने वाली है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दोनों नेताओं के बीच की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक हालांकि दोनों नेता इस दौरान मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने के साथ ही दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत के हालिया घटनाक्रम और पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। 
 
इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस बात का दबाव बनाएंगे कि वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाएं।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच सोमवार को डिजिटल तरीके से एक बैठक होनी है। युद्ध पर भारत के तटस्थ रुख को लेकर अमेरिका में चिंताएं उत्पन्न हुई हैं। हालांकि रूस ने भारत के रुख की सराहना की है।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस महीने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत ने पूरी स्थिति को समग्र तरीके से समझा है।
 
साकी ने एक बयान में कहा कि बाइडन इस बात पर चर्चा करेंगे कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण किस तरह दुनियाभर में खाद्य आपूर्ति और बाजार अस्थिर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही बाइडन वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर भी बात करेंगे।
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख