sundarkand

पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन, लगा बधाइयों का तांता

Updated: शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (09:10 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को 72वें जन्मदिन पर कई नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके जन्मदिन पर अक्सर विकासात्मक पहल की जाती है और भाजपा ‘सेवा’ गतिविधियां शुरू करती है। मोदी आज विविध क्षेत्रों के 4 कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। वह नामीबिया से लाए चीतों को मध्य प्रदेश के एक राष्ट्रीय उद्यान में भी छोड़ेंगे।
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्र निर्माण का कार्य आगे बढ़ता रहे।
 
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को भारतीय संस्कृति का संवाहक बताया, जिन्होंने देश को अपनी मूल जड़ों से जोड़ हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है। शाह ने कहा कि मोदी जी की दूरदर्शिता एवं नेतृत्व में नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है। मोदी जी ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। गृह मंत्री ने उन्हें सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माता बताया।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है तथा वह भारत के मान और सम्मान को नई बुलंदी पर लेकर गए हैं। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में राजनीति को नया आयाम दिया है और विकास के साथ गरीब कल्याण को भी पूरा महत्व दिया है।
 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।' बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।'
 
युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे मोदी को भारतीय जनता पार्टी के संगठन में शामिल किया गया और बाद में वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
 
भाजपा ने उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार- 2002, 2007 और 2012 में- गुजरात विधानसभा चुनाव और फिर 2014 तथा 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख