biodatamaker
✕

विमान यात्री ने किया मोदी को झूठा ट्वीट, मचा हड़कंप

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (07:46 IST)
मुंबई। मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट 9 डब्ल्यू 355 में सवार एक यात्री द्वारा प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल पर किए झूठे ट्वीट से जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। इस व्यक्ति ने ट्वीट किया था कि उसे ऐसा लगता है कि जिस विमान में वह सवारी कर रहा है उसे लगता है कि प्लेन को हाईजैक कर लिया गया है।
 
हालांकि बाद में नितिन नाम के उस व्यक्ति के ट्विट पर जेट एयरवेज का ट्विट आया जिसमें उन्होंने विमान के लेट होने का कारण बताया। जेट एयरवेज की ओर से नितिन यात्री को बताया गया कि विमान ट्रैफिक की वजह से लेट हो रहा है, न कि किसी ने हाईजैक किया है। लेकिन विमान के जयपुर पहुंचने पर सीआईएएफ ने झूठा ट्वीट करने वाले यात्री को विमान से उतार लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
 
विमान को जांच के बाद दिल्ली रवाना कर दिया गया। विमान में चालक दल के सदस्य समेत करीब 150 यात्री थे। सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक एमपी बंसल ने बताया कि दिल्ली में अत्यधिक विमानों की आवाजाही के कारण दिल्ली पहुंचे कई विमानों को जगह की कमी के कारण जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे के लिए डायवर्ट किया गया था। 
 
जिन विमानों को जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया, उनमें एक विमान जेट एयरवेज का संख्या 9 डब्ल्यू 355 भी था। विमान में सवार यात्री नितिन वर्मा ने यह ट्वीट किया था। वर्मा मुंबई से दिल्ली के लिए सवार हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि नितिन वर्मा ने विमान को लेकर प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया कि मैं जेट एयरवेज के विमान संख्या 9 डब्ल्यू 355 में पिछले 3 घंटे से हूं, मुझे ऐसा लगता है कि विमान का अपहरण कर लिया गया है। इस ट्वीट की सूचना हवाई अड्डा प्रशासन को मिलते ही सांगानेर हवाई अड्डे पर सीआईएएफ, पुलिस और हवाई अड्डा प्रशासन सतर्क हो गया। 
 
विमान के हवाई अड्डे पहुंचते ही नितिन वर्मा को उतारकर सीआईएएफ के सुपुर्द कर दिया गया। विमान की जांच के बाद उसे पुन: दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीआईएएफ और स्थानीय पुलिस नितिन वर्मा से पूछताछ कर रही है। नितिन वर्मा महाराष्ट्र का रहने वाला है और गुरुग्राम में नौकरी करता है। (एजेंसी)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख