Hanuman Chalisa

अमित शाह से बोलीं ममता बनर्जी- बंगाल रणनीति से भयभीत नहीं

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (07:39 IST)
बीरपाड़ा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को धमकाने का प्रयास कर रही है और जोर दिया कि बंगाल इस रणनीति से भयभीत नहीं है।
 
ममता ने यहां एक जनसभा में कहा कि वे (भाजपा) तृणमूल कांग्रेस से डरे हुए हैं इसलिए वे हमें धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस को धमकाया नहीं जा सकता। हम अपना सिर ऊंचा रखते हैं। जो लोग मुझे चुनौती देते हैं, मैं उनकी चुनौती स्वीकार करती हूं। हम दिल्ली पर कब्जा करेंगे।
 
कोलकाता में ममता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की एक झुग्गी में बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की यात्रा का उल्लेख करते हुए ममता ने कहा कि वे दिल्ली से आते हैं और झूठ फैलाते हैं। वे (बंगाल पर कब्जा करने की) जल्दबाजी में हैं। वे तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सीबीआई को लगाने की हमें धमकी दे रहे हैं। वे गुजरात को संभाल नहीं सकते हैं, लेकिन बंगाल पर नजर गड़ाए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कालाधन लाने का वादा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है। चुनाव के समय बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है। रुग्ण चाय बागानों का अधिग्रहण करने के भाजपा के वादे का उल्लेख करते हुए ममता ने लोगों को याद दिलाया कि वादा किए हुए 1 साल बीत गया है, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि विकास बंगाल में हमारी शक्ति का सबसे बड़ा स्तंभ है। हम जो कुछ भी हासिल कर सकते हैं, उसकी कोई भी बराबरी नहीं कर सकता। ममता ने शाह पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित के घर पर दोपहर का भोजन और पांच सितारा होटल में रात का भोजन- हम इस तरह की फोटो खिंचाने में विश्वास नहीं करते हैं। (भाषा)
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख