dharma sangrah
✕

PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में किसानों के खातों में जारी किए 21,000 करोड़ रुपए

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (21:13 IST)
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर के, विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से ऑनलाइन बातचीत की और किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपए जारी किए।
 
प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार की सुबह शिमला पहुंचे। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में माल रोड पर पहुंचने के बाद वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे रिज़ मैदान के लिए रवाना हुए। वहां, प्रधानमंत्री ने देशभर के, विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।
 
इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के कलबुर्गी की एक महिला संतोषी से कहा कि वह जिस तरह से अपने विचार व्यक्त करती हैं उससे वह प्रभावित हैं और अगर वह भाजपा की कार्यकर्ता होतीं तो वह उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहते।
 
लद्दाख के एक पूर्व सैनिक ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना (ग्रामीण) फायदा हुआ है और योजना का लाभ उठाने में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

अगला लेख