suvichar

प्रधानमंत्री, जिन्होंने एक रात भी पीएम आवास में नहीं बिताई...

Updated: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (12:29 IST)
बलिया। बगैर किसी गॉडडफादर के राजनीति की बुलंदियां हासिल करने वाले देश के आठवें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने अपने कार्यकाल के दौरान कभी भी प्रधानमंत्री आवास में रात्रि विश्राम नहीं किया।
 
दिवंगत प्रधानमंत्री के अनन्य सहयोगी रहे प्रख्यात समाजवादी नेता ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने मंगलवार को उनकी 91वीं जयंती पर चंद्रशेखर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि यह बात कम लोगों को पता है कि चंद्रशेखर देश के प्रधानमंत्री थे, लेकिन वे प्रधानमंत्री के सरकारी आवास सात रेसकोर्स रोड पर एक भी रात रुके नहीं। रात को सब काम निपटाकर वह भोंड़सी आ जाते या फिर तीन साऊथ ऐवेन्यू मे चले आते थे। एक बार बहुत रात हो गई, हमने कहा कि आज यहीं रुक जाया जाए। उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं यहां नहीं रुकना है। चलो यहां से।
 
समाजवादी चिंतक ने कहा कि चंद्रशेखर जी के दिमाग में शुरू से ही था कि गवर्नमेंट बहुत स्टेबल नहीं है। कांग्रेस के लोग क्या करेंगे इसका कोई ठिकाना नहीं है। चंद्रशेखर जी कहते थे कि जब स्थाई प्रधानमंत्री होना होगा तभी यहां रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1984 में चंद्रशेखर जी चुनाव हारे थे। चुनाव हारने के बाद उन्होंने कहा कि अरे भाई, हमारे संसद में न रहने से संसद थोड़े न इरेलिवेंट हो जाएगी। संसद अपनी जगह पर है और रहेगी। उसका अलग महत्व है।
 
उन्होंने कहा कि बेजोड़ नेता थे। वे अकेले ऐसे नेता थे जिन्होंने बगैर किसी गॉडफादर के अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और अपने को राजनीति की बुलंदी पर पहुंचाया। देश में चाहे उनके समय का नेता रहा हो चाहे वर्तमान समय के नेता हों, कोई भी व्यक्ति उनके पासंग के बराबर नही टिकता।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि 1986 में राज्यसभा का चुनाव हो रहा था। कल्याणसिंह जनसंघ के अध्यक्ष थे और मैं जनता पार्टी का अध्यक्ष था। उस वक़्त जनसंघ के 16 विधायक थे और हमारी पार्टी के 21 विधायक थे। कल्याणसिंह का प्रस्ताव था कि चंद्रशेखर जी भी राज्यसभा मे चलें। जीत पक्की थी, लेकिन चंद्रशेखर जी ने मना कर दिया। वह कहते थे कि बलिया के लोगों ने मुझे हराया है और बलिया के लोग ही जब संसद में भेजेंगे तो मैं जाऊंगा। 
 
वयोवृद्ध नेता ने बताया कि चंद्रशेखर भारतीय राजनीति की अमिट निशानी हैं। आज के दौर की भारतीय राजनीति मे उनकी जयंती पर  उन्होंने याद करना प्रासंगिक है। (वार्ता)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख