• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. इस वर्ष भी जवानों के साथ दिवाली मनाने LoC जा सकते हैं PM नरेंद्र मोदी
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (22:24 IST)

इस वर्ष भी जवानों के साथ दिवाली मनाने LoC जा सकते हैं PM नरेंद्र मोदी

PM Modi | इस वर्ष भी जवानों के साथ दिवाली मनाने LoC जा सकते हैं PM नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। दिवाली पर दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों के साथ संवाद की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को अग्रिम इलाके का दौरा करने की संभावना है। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा के पास बर्फीली घाटी में सेना और आईटीबीपी कर्मियों के साथ त्योहार मनाया था। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने जवानों के साथ सियाचिन में दिवाली मनाई थी।

वर्ष 2015 में उन्होंने दिवाली के अवसर पर पंजाब सीमा का दौरा किया था। संयोग से उनका दौरा 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल होने पर हुआ था।

अगले साल मोदी हिमाचल प्रदेश गए थे, जहां उन्होंने अग्रिम चौकी पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के साथ समय गुजारे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 में जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।
ये भी पढ़ें
दिवाली के दिन होगा खट्टर सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, इन्हें मिल सकता है मंत्री पद