Daily Horoscope
✕

TRAI : मोबाइल फोन की घंटी 30 सेकंड व लैंडलाइन 60 सेकंड का समय तय

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2019 (09:08 IST)
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कॉल की घंटी का समय मोबाइल के लिए 30 सेकंड और लैंडलाइन के लिए 60 सेकंड तय किया है। ट्राई ने शुक्रवार को सेवाओं की गुणवत्ता संबंधी संशोधित नियमों में यह व्यवस्था की।
 
ट्राई ने लैंडलाइन एवं मोबाइल फोन सेवाओं की गुणवत्ता संबंधी प्रावधान में किए संशोधन में कहा कि आने वाली फोन कॉल का यदि तुरंत उत्तर नहीं दिया जाए या उसे काटा न जाए तो उसकी सूचना देने वाली फोन की घंटी मोबाइल सेवाओं के लिए 30 सेकंड तथा लैंडलाइन के लिए 60 सेकंड के लिए होगी। अभी तक भारत में घंटी की कोई न्यूनतम समयसीमा तय नहीं थी।
ALSO READ: स्मार्ट फोन की लत से बचाने के लिए Google ने निकाला अनोखा तरीका
दूरसंचार कंपनियां कॉल जोड़ने के शुल्क से होने वाली आय का लाभ उठाने के लिए खुद से ही घंटी का समय कम कर दे रही थीं ताकि अन्य नेटवर्क वाले उपभोक्ता उसके नेटवर्क पर कॉलबैक करने को बाध्य हों। रिलायंस जियो ने घंटी का अंतराल खुद ही घटाकर 25 सेकंड कर दिया है।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर से दक्षिण भारत तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली! 1000 मीटर तक छाई जहरीली स्मॉग की परत; इन 18 शहरों में 'रेड अलर्ट'

अगला लेख