Hanuman Chalisa
✕

पेट्रोल शतक से 10 कदम दूर, 90 रुपए प्रति लीटर हुआ

Updated: मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (18:01 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम के दाम तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र के परभणी में मंगलवार को पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 90.33 रुपए हो गया। यह देशभर में सबसे ज्यादा रेट है। इस तरह देखा जाए तो पेट्रोल अब शतक से मात्र 10 कदम दूर है। 
 
मुंबई में पेट्रोल 88.26 रुपए और दिल्ली में 80.87 रुपए पहुंच गया। दोनों शहरों में 14 पैसे का इजाफा किया गया। मुंबई में डीजल 15 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 77.47 और दिल्ली में 14 पैसे बढ़कर 72.97 रुपए हो गया।
 
महानगरों में दिल्ली में ईंधन का दाम सबसे कम है क्योंकि यह कर की दरें कम हैं। वहीं मुंबई में ईंधन पर सबसे ऊंचा बिक्री कर या वैट लगता है। 
 
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.07 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि कोलकाता में यह 83.75 रुपए लीटर है। चेन्नई में डीजल 77.15 रुपए लीटर और कोलकाता में 75.82 रुपए लीटर है।
 
पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार केंद्र या राज्य के कर तथा डीलर के कमीशन को अलग कर पेट्रोल का रिफाइनरी गेट पर दाम 40.45 रुपए लीटर पड़ता है। डीजल के मामले में यह 44.28 रुपए लीटर है। 
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्र द्वारा लिए जाने वाले उत्पाद शुल्क, पेट्रोल पंप डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन तथा राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले वैट को जोड़ने के बाद ऊंची बैठती हैं। पेट्रोल पर डीलर का कमीशन फिलहाल 3.34 रुपए लीटर तथा डीजल पर 2.52 रुपए लीटर है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

अगला लेख