Daily Horoscope

75 डॉलर बैरल पर आया क्रूड, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 16वें दिन बढ़े..

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (12:49 IST)
पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 16वें दिन भी वृद्धि की। मंगलावर को दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर 78.43 और डीजल 14 पैसे बढ़कर 86.24 हो गया है। दोनों के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। हालांकि अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पिछले पांच दिनों से कम हो रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि सरकार कच्चे तेल के दाम बढ़ने और डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर होने को पेट्रोल पदार्थों में वृद्धि की वजह बता रही थी। लेकिन स्थिति बदलने के बाद भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं।
 
पिछले पांच दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में 6 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। जबकि इन पांच दिनों में रुपए 1.5 फीसदी मजबूत हु्आ है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि सरकार कब पेट्रोल-डीजल के दाम कम करेगी। हालांकि कच्चा तेल सोमवार को गिरावट के साथ 75 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने से यह उम्मीद की जा रही है कि पेट्रोल कंपनियां एक-दो दिन में इसके दाम कम कर सकती है।  
 
इस बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम मामले को लेकर संवेदनशील हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी, डॉलर और रुपये के अनुपात में उतार-चढ़ाव के साथ कुछ कर मुद्दे भी तेल की कीमतों से जुड़े हैं।
 
उन्होंने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का दीर्घकालीन हल तलाशने को लेकर एक समग्र रणनीति अपनाने की योजना बना रही है। 
 
   

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, अनुच्छेद 370 हटाया : राजनाथ सिंह

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

अगला लेख