सम्बंधित जानकारी
- सुनंदा ने थरूर को भेजे ई-मेल में कहा था, मुझे जीने की कोई इच्छा नहीं... मैं बस मौत की दुआ मांगती हूं
- भीषण गर्मी भी हो सकती है मशीनों में खराबी की वजह : चुनाव आयोग
- दक्षिण पश्चिम मानसून की केरल में दस्तक : स्काईमेट
- कैराना में 20 फीसदी वीवीपेट मशीनों को बदलना पड़ा
- कश्मीर में आतंकियों ने बैंक भी लूटा, सेना पर भी हमले
पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े सीएनजी के भी दाम, कांग्रेस ने कहा- 'मोदी जी, अब बहुत हो चुका'
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि 'आम लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करना भाजपा का एकमात्र एजेंडा है।'
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'पहले उन्होंने 15 दिन तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम आदमी की जेब पर चपत लगाने का काम किया। अब दिल्ली में सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी बढ़ा दी गईं।'
सुरजेवाला ने आरोप लगाया, 'आम लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करना भाजपा का एकमात्र एजेंडा है।' उन्होंने कहा, 'प्रिय मोदी जी, अब बहुत हो चुका।'
