Daily Horoscope
✕

दिल्ली में पेट्रोल 2 साल में पहली बार 80 रुपए प्रति लीटर के पार, डीजल के दाम भी नई ऊंचाई पर

Updated: शुक्रवार, 26 जून 2020 (10:29 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 2 साल में पहली बार 80 रुपए प्रति लीटर के पार हो गए हैं। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की कीमतों को लेकर अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल कीमतों में जहां 21 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी की गई है, वहीं डीजल के दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।
ALSO READ: दिल्ली में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल
दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 79.92 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 80.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल कीमतें 80.02 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 80.19 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। वाहन ईंधन के दाम देशभर में बढ़ाए गए हैं, लेकिन स्थानीय बिक्रीकर या मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से विभिन्न राज्यों में इनकी कीमतों में अंतर होता है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 86.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
दिल्ली में पेट्रोल कीमतें 2 साल में पहली बार 80 रुपए प्रति लीटर के पार निकली हैं, वहीं डीजल के दाम इस समय अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं। सितंबर 2018 में पेट्रोल 80 रुपए प्रति लीटर के पार गया था। शुक्रवार को डीजल कीमतों में जहां लगातार 20वें दिन बढ़ोतरी हुई है, वहीं 3 सप्ताह से भी कम समय में पेट्रोल के दाम 19 बार बढ़ाए गए हैं। 7 जून से पेट्रोल 8.87 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं इस दौरान डीजल कीमतों में 10.8 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख