शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol, Diesel, Petroleum Ministry
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (20:41 IST)

खुशखबर! पेट्रोल और डीजल की होगी होम डि‍लीवरी

Petrol
नई दिल्ली। सरकार की ओर से वाहन चालकों के लिए एक खुशखबर है। वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पंपों पर लंबी लाइनों से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार एक नई योजना पर विचार कर रही है। जिसके अनुसार, अब वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल की होम डिलीवरी की जाएगी।
 
मंत्रालय ने सोशल मीडिया टि्वटर पर यह जानकारी दी। इसके अनुसार, पहले बुकिंग करवाने पर पेट्रोल व डीजल की होम डिलीवरी शुरू की जा सकती है। इसके अनुसार, हर दिन 3.5 करोड़ लोग देशभर में 59,595 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खरीदने जाते हैं। इस कारण जहां पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगती है वहीं अनेक सड़कों पर भी जाम लग जाता है।
 
पेट्रोल पंपों से सालाना 2500 करोड़ रुपए का ईंधन खरीदा जाता है। मंत्रालय अब चाहता है कि इसमें से कुछ हिस्से की होम डिलीवरी शुरू की जाए।
 
इसके तहत एक मई से चुनिंदा शहरों में पेट्रोल व डीजल के दाम में दैनिक बदलाव के साथ इनकी होम डिलीवरी पर भी विचार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देश पेट्रोलियम उत्पादों का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
इंदौर पटाखा अग्निकांड के बाद प्रशासन के चार कारिंदे नपे