dharma sangrah
✕

पेट्रोल - डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी भरवाने से पहले चेक करें आपके शहर में क्या हैं भाव

Updated: बुधवार, 22 जून 2022 (08:47 IST)
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों ने वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल के भाव में जारी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। तेल के खुदरा मूल्‍य में तमाम दबावों के बावजूद कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
आखिरी बार 6 अप्रैल को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की थी जिसके बाद केंद्र और राज्‍यों की ओर से टैक्‍स घटाए जाने पर ही इसकी कीमतों में बदलाव हुआ था। आज बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 113.3 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद कंपनियों ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर और मुंबई में 109.27 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख