manglik dosh calculator
✕

पेट्रोल-डीजल लगातार 5वें दिन महंगे, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (09:05 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के लिए वैक्सीन की अच्छी खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में मजबूती से देश में लगातार 5वें दिन मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है और इसके दाम अभी और मजबूत होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। 20 नवंबर को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में डीजल 16 पैसे और पेट्रोल 6 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 81.59 रुपए जबकि डीजल 71.41 रुपए प्रति लीटर हो गए।
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.90 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 83.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.98 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.88 रुपए प्रति लीटर रही। पिछले 5 दिनों में डीजल 95 और पेट्रोल 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। (वार्ता)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख