Daily Horoscope
✕

पेट्रोल और डीजल के दाम 32वें भी दिन स्थिर

Updated: सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (10:35 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी आने के बावजूद आज लगातार 32वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव बना रहा। दिल्ली में गत 2 दिसंबर को वैट में कमी किए जाने के कारण पेट्रोल की कीमतें करीब 8 रुपए प्रति लीटर कम हुआ था और उसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।

सिगांपुर में आज कारोबार की शुरूआत बढ़त के साथ हुई। लंदन ब्रेंट क्रूड 2.06 प्रतिशत बढ़कर 71.32 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.13 प्रतिशत बढ़कर 67.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपए तथा 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आई थी।

इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की थी। कल दिल्ली सरकार ने भी पेट्रोल पंप मालिकों के बढ़ते दबाव में पेट्रोल पर वैट में 30 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की जिससे आज दिल्ली में पेट्रोल 8.56 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया। डीजल पर वैट में कोई कमी नहीं की गई, जिसके कारण यह पिछले दिवस के स्तर पर ही है।

दिल्ली एनसीआर में उत्तर प्रदेश और हरियाणा द्वारा वैट कम किए जाने से पेट्रोल और डीजल दिल्ली से सस्ता हो गया था, जिसके कारण राजधानी में इसकी बिक्री पर काफी असर रहा था। इसके कारण डीलरों ने सरकार पर वैट कम करने का दबाव बनाया था। घरेलू बाजार में 32वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

राजधानी दिल्ली में वैट कम किए जाने के कारण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर पर टिके रहे। उल्‍लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।(वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख