dharma sangrah
✕

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 17वें दिन स्थिर, ये हैं 4 महानगरों में भाव...

Updated: रविवार, 2 मई 2021 (16:11 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को लगातार 17वें दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 90.40 रुपए और डीजल 80.73 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। पंद्रह दिन स्थिर रहने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने ग​त 15 अप्रैल को इनमें कटौती की थी।

इसके बाद से फिर दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रहीं :

दिल्ली में पेट्रोल का भाव 90.40 प्रति लीटर और डीजल का 80.73 रुपए लीटर है, मुंबई में पेट्रोल का दाम 96.83 रुपए प्रति लीटर और डीजल का 87.81 रुपए प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 92.43 प्रति लीटर और डीजल की 85.75 प्रति लीटर है, वहीं कोलकाता में पेट्रोल 90.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल 83.61 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और उसके बाद नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख