dharma sangrah
✕

पेंशन एप जारी, मिलेगी यह सुविधा

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (22:26 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने आज यहां पेंशनभोगियों के लिए एक पेंशन ऐप जारी किया, जिस पर सभी पूर्व सरकारी कर्मचारी अपनी पेंशन से संबंधित समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। 
      
डॉ. सिंह ने यहां पहली 'पेंशन अदालत' का उद्घाटन भी किया और 16 पेंशनभोगियों को अनुभव प्रमाण पत्र भेंट दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेंशन अदालतों में पेंशन से संबंधित शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाएगा, जिससे लोगों की परेशानियां कम होंगी और धन तथा समय की बचत होगी। ऐसी अदालतें दिल्ली के बाहर भी लगाई जाएगीं। राज्य सरकारों को भी ऐसी अदालतें शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 
     
उन्होंने कहा कि पेंशन ऐप पर वे सभी सूचनाएं और सुविधाएं उपलब्ध होगी, जो पेंशन पोर्टल पर मौजूद हैं। इसके अलावा पेंशन पोर्टल पर सभी शिकायतों की स्थिति पर देखी जा सकेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेंशनभोगियों की सुविधाओं को देखते हुए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

अगला लेख