Daily Horoscope
✕

शर्मनाक! क्रिकेटर रसूल ने किया राष्ट्रगान का अपमान, चबाते रहे च्यूइंगम

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (12:13 IST)
कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच के दौरान कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल विवादों में घिर गए। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे रसूल राष्ट्रगान के दौरान च्यूइंगम चबाते रहे। सोशल मीडिया पर भी उनकी तीखी आलोचना हुई है। 
 
मैच शुरू होने के पहले राष्ट्रगान के समय परवेज रसूल कुछ चबाते देखे गए और यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल साइट्स पर च्यूइंगम चबाने का दावा किया जा है। लोगों ने उनसे पूछा- क्या राष्ट्रगान से अधिक महत्वपूर्ण था च्यूइंगम? 
 
परवेज की जमकर आलाचना शुरू हो गई। गणतंत्र दिवस के दिन ऐसी हरकत होने से क्रिकेट प्रशंसकों में ज्यादा गुस्सा था। सोशल मीडिया पर ही लोगों ने बीसीसीआई और कप्तान कोहली से रसूल पर कार्रवाई की मांग की है। 
 
ट्‍विटर पर सोनम महाजन नामक एक एकाउंट से लिखा गया कि यदि रसूल भारत का राष्ट्रगान नहीं गा सकते तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भी नहीं पहननी चाहिए। मोहित गुलाटी ने परवेज की इस हरकत को शर्मनाक बताया। लोकेन्द्रसिंह ने लिखा कि रसूल के लिए राष्ट्रगान से ज्यादा महत्वपूर्ण च्यूइंगम चबाना है। 
 
दूसरी ओर फारूक नामक एक व्यक्ति ने लिखा कि लोग भारत के राष्ट्रगान को लेकर परवेज को लेक्चर देना बंद करें। परवेज की इस हरकत से लोगों में काफी गुस्सा है। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि रसूल की इस हरकत से अलगाववादियों के ही हौसले बुलंद होंगे। 
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख