Hanuman Chalisa

पहाड़ों में भारी बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (12:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के भीतर दिल्ली एसीआर सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। उधर पहाड़ों पर जारी भारी बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फ की चट्टानों के खिसकने की चेतावनी जारी की गई है। 
 
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भी सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। भारी बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाइवे को बंद कर दिया गया है।  जनवरी के पहले हफ्ते से ही हाईवे को अधिकतर समय बंद ही रखा गया, सैकड़ों गाड़ियां और लोग इसकी वजह से फंसे हुए हैं। 
 
मौसम खराब होने के बाद वैष्णों देवी की यात्रा एहतियातन गुरुवार शाम 7 बजे से रोक दी गई है, मौसम ठीक रहा तो आज से यात्रा दोबारा शुरु की जाएगी। 
 
वहीं मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपुरा, गांदेरबल, बारामुला, करगिल, जबकि हिमाचल के कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति, शिमला, किन्नौर और कांगड़ा सहित कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। 
 
इधर दिल्ली में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है, मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स की वजह से दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 
 
दिल्ली में हुई भारी बारिश के 1 दिन बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से 5 डिग्री ज्यादा है।
 
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के आसार हैं। शहर में बीते 24 घंटे के दौरान 30.3 मिमी बारिश हुई है। अधिकतम तापमान तकरीबन 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 18 डिग्री दर्ज किया गया। 
 
मौसम अधिकारी ने बताया कि फिर से शीतलहर आने की संभावना नहीं है, क्योंकि क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। यह एक वायुमंडलीय घटनाक्रम है जिससे नमी वाली हवाएं चलती हैं और बादल छा जाते हैं जबकि यह ठंडी हवाओं को रोकता है।
 
Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

हर सनातनी की सांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम : CM योगी

अगला लेख