dharma sangrah
✕

संसद में मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत, भीड़तंत्र की हिंसा पर हंगामा

Updated: बुधवार, 18 जुलाई 2018 (11:35 IST)
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में बुधवार को मानसून सत्र शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से सदन को अच्छे से चलाने की अपील की है।
 
लोकसभा में आज नए सांसदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सदन में 'भारतमाता की जय' के नारे गूंजे। सांसदों के शपथ लेते ही विपक्ष ने प्रश्नकाल स्थगित कर भीड़तंत्र की हिंसा पर चर्चा मांग की। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।
 
संसद के दोनों सदनों में ट्रिपल तलाक, भगोड़ा कानून और मुस्लिम विवाह संरक्षण बिल समेत 67 बिल अटके हुए हैं। मानसून स‍त्र 10 अगस्त तक चलेगा। इनमें 6 दिन छुट्टी के हैं। अत: सरकार के पास अहम बिल पास कराने के लिए मात्र 18 दिन हैं।
 
मोदी ने विपक्षी दलों से कहा कि वे इस सत्र को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करें और सदन में होने वाली बहस को सार्थक बनाएं। बैठक में सभी दलों ने भी संसद को चलाने का भरोसा दिया। हालांकि पिछले कुछ सत्रों की तरह ही इस बार भी सदन में भारी हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं।
 
कांग्रेस आज सदन में मोदी सरकार की विफलता सहित आंध्रप्रदेश को विशेष पैकेज को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे चुकी है। लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सदन में अपनी पार्टी की ओर से प्रस्ताव रखेंगे। इस मामले में टीडीपी के तेवर पहले से ही सख्त हैं। वो लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देगी।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

LIVE: CJP Protest दिल्ली में पीटीआई दफ्तर के पास पुलिस पर पत्थरबाजी

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

अगला लेख