ramcharitmanas
✕

संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण, कार्यवाही स्थगित

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (12:35 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनएबी) से जुड़े घोटाले को लेकर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस तथा आंध्रप्रदेश के लिए विशेष पैकेज की मांग को लेकर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हो गई। बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही चार पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया, सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने पीएनबी घोटाले को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस के कई सदस्य अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेस और तृणमूल के सदस्य ‘नीरव मोदी कहां है’ के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान आंध्रप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम को पूरी तरह लागू करने और विशेष पैकेज की मांग को लेकर तेदेपा के सदस्य भी नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सदस्यों ने भी राज्य में आरक्षण के मुद्दे पर अपनी मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी की। हंगामे की वजह से लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दिनभर तक के लिए स्थगित कर दी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख