suvichar
✕

जर्मनी में मर्केल के चौथे कार्यकाल का रास्ता साफ

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (11:50 IST)
बर्लिन। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने उनके गठबंधन में शामिल होने के सोशल डेमाक्रेट के फैसले का रविवार को स्वागत किया और कहा कि यह जर्मनी की भलाई के लिए होगा। मर्केल का यह चौथा कार्यकाल होगा।
 
 
जर्मनी की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी एसपीडी के सदस्यों ने मर्केल के गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया। पिछले 12 साल से सत्तारूढ़ चांसलर को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) के साथ गठबंधन के लिए काफी कोशिश करनी पड़ी।
 
सीडीयू पार्टी के ट्वीटर एकाउंट पर उनकी ओर से डाले गए एक पोस्ट में कहा गया कि मैं स्पष्ट नतीजे के लिए एसपीडी को मुबारकबाद देती हूं और जर्मनी के विकास के लिए और भी सहयोग की उम्मीद करती हूं। शुरुआत में एसपीडी ने मर्केल के अंतर्गत 4 साल तक काम करने से इंकार किया था।
 
एसपीडी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओलफ स्कूल्ज ने कहा कि हम तय कर चुके हैं। एसपीडी अगली सरकार में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मंत्रिमंडल में 3 महिलाओं और 3 पुरुषों को भेजने की योजना है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख