Daily Horoscope
✕

पूर्व PM वाजपेयी ने की थी इंदिरा गांधी की तारीफ, पप्पू यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

Updated: बुधवार, 25 जून 2025 (18:54 IST)
Pappu Yadav targeted BJP : निर्दलीय लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आपातकाल के विषय को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ़ दल को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में सीखना चाहिए, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की थी। बिहार के पूर्णिया से सांसद ने यह दावा भी किया कि वर्तमान सरकार में सभी संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम तो कहेंगे कि आप (भाजपा) अटल जी से लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में सीखिए, जिन्होंने इंदिरा जी को दुर्गा की उपाधि दी थी और कहा था कि हमें उन पर गर्व है।
ALSO READ: Emergency in India: जबरन नसबंदी, इंदिरा और संजय गांधी की चुनावी हार, जानिए आपातकाल से जुड़ा घटनाक्रम
उन्होंने आरोप लगाया, सारी संस्थाओं के मूल्यों को खत्म किया जा रहा है। उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों ने कहा था कि अघोषित आपातकाल है। ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग, सब भाजपा का दफ्तर बनकर रह गया है। सारी शैक्षणिक संस्थाओं में आरएसएस के लोग बैठ गए हैं।
ALSO READ: पप्पू यादव का बड़ा बयान– बागेश्वर बाबा को बताया नटवरलाल
यादव ने कहा, आपने (सरकार ने) कहा था कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा, नोटबंदी से आतंकवाद की कमर टूट जाएगी। लेकिन क्या हुआ? आतंकवादी हमले बढ़ गए हैं। उनके मुताबिक, युवाओं को बताना होगा कि अंग्रेजों से माफी किसने मांगी और आजादी आंदोलन के साथ विश्वासघात किसने किया था।
ALSO READ: आपातकाल के 50 साल, क्या बोले पीएम मोदी?
यादव ने कहा, आपातकाल एक राजनीतिक प्रक्रिया थी, जिसमें कहीं गलती या भूल हुई और इसे स्वीकार भी किया गया। लेकिन आपातकाल के कुछ साल बाद हुए चुनाव में जनता ने इंदिरा गांधी को बड़ा जनादेश दिया। उन्होंने कहा, हम तो कहेंगे कि आप (भाजपा) अटल जी से लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में सीखिए, जिन्होंने इंदिरा जी को दुर्गा की उपाधि दी थी और कहा था कि हमें उन पर गर्व है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख