Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

धारा 370 के खात्मे से बौखलाया पाक, LOC पर कर रहा है ये कायराना हरकत

मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (16:22 IST)
जम्मू। उत्तर कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा स्थित आतंकी शिविरों में आतंकवादियों की संख्या बढ़ा रहा है और घुसपैठियों को जम्मू-कश्मीर में भेजने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संघर्ष विराम उल्लंघन को भी बढ़ा रहा है। सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तानी सेना इसी तरह के विघ्नकारी रास्ते पर चलती रहती है तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

सिंह ने खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की और सुरक्षा स्थिति पर प्रतिकूल असर डालने वाली किसी कार्रवाई से निपटने के लिए संचालनात्मक तैयारी की समीक्षा की। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और राज्य को 2 केन्द्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव संसद में रखने के एक दिन बाद यह बैठक की गई।

उधमपुर स्थित सैन्य अधिकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने यह भी कहा कि शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और देश में गड़बड़ी पैदा करने के उनके नापाक मंसूबों को नाकाम किया है।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख