ramcharitmanas

पाकिस्तान ने इस साल 942 बार तोड़ा संघर्ष विराम

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (17:16 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर इस साल अब तक 942 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया और इस दौरान 15 सैन्यकर्मी शहीद हुए।

 
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी इस साल पाकिस्तान की ओर से अब तक 490 बार बेवजह फायरिंग की गई जिनमें सीमा सुरक्षा बल के 12 जवान तथा अधिकारी शहीद हुए।

 
रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने सोमवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 23 जुलाई तक नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की 942 घटनाएं हुई जिनमें 15 सैन्यकर्मी शहीद हुए।

 
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी जून तक पाकिस्तान की ओर से 490 बार बेवजह फायरिंग को अंजाम दिया गया जिनमें बीएसएफ के 12 जवान तथा अधिकारी शहीद हुए।

 
उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन तथा अंतरराष्ट्‍रीय सीमा पर पाकिस्तान की बेवजह फायरिंग में इस साल अब तक 28 नागरिकों की मौत हुई है।
रक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर 2017 में 860, 2016 में 228 और 2015 में 152 बार संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं हुई।

 
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तान ने वर्ष 2017 में 111, 2016 में 221, और 2015 में 253 बार बेवजह फायरिंग की। नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में वर्ष 2017 में 15, 2016 में 08 और 2015 में 6 सैन्यकर्मी शहीद हुए।
अंतराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तान की बेवजह फायरिंग में वर्ष 2017 में 04, 2016 में 05, और 2015 में 04 बीएसएफ जवान तथा अधिकारी शहीद हुए।

 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से लगती सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन तथा बेवजह फायरिंग की घटनाओं में वर्ष 2017 में 12, 2016 में 13 और 2015 में 16 नागरिक मारे गए। (वार्ता)

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख