Daily Horoscope
✕

ओछी हरकतों पर उतर आया पाकिस्तान, फैला रहा है दुष्प्रचार का जाल...

Updated: गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 (09:04 IST)
जम्मू। भारत द्वारा आतंकियों पर की गई कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। अब वह भारत के खिलाफ शर्मनाक हथकंडे अपना रहा है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि पकड़ लिए गए वायुसेना के पायलट के वीडियो भारत के खिलाफ मनोवैज्ञानिक अभियान के तहत इंटरनेट पर जारी किए गए हैं और इंटरनेट यूजर्स को सोशल मीडिया पर उसे साझा नहीं करना चाहिए।
 
अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने 5 वीडियो बनाए और उसे भारत के खिलाफ मनोवैज्ञानिक अभियान के तहत व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाल दिए। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सुरक्षाबलों और लोगों को हतोत्साहित करना है।
 
पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन के वीडियो बनाने और उनके साथ बर्ताव की आलोचना करते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी प्रकट की और पाकिस्तान को तालिबान के हाथों संचालित दुष्ट देश बताया। 
 
पुणे से विकास रैना ने व्हाट्सएप पर लिखा, यदि हम देखें कि पायलट से किस तरह से बर्ताव हो रहा है तो उससे पता चलता है कि वह देश सेना की वर्दी में तालिबानियों द्वारा संचालित है। यह शर्मनाक है। पाकिस्तान कलंक है। पाकिस्तान ने दोनों देशों की वायुसेना के बीच झड़प के बाद भारतीय वायुसेना के पायलट को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विंग कमांडर मिग 21 बाइसन विमान से तो सुरक्षित बाहर आ गए लेकिन वह नियंत्रण रेखा के पार उतरे थे। ऐसे में पाकिस्तान सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सेना के ताजा बयान में कहा गया है, कृपया, हमसे विंग कमांडर अभिनंदन के वीडियो को साझा करने के लिए नहीं कहें।

हम उनके वीडियो साझा नहीं करेंगे और आपसे अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया पायलट के वीडियो और फोटो साझा नहीं करें। बयान में कहा गया कि इसे पाकिस्तान की सेना और उसकी मीडिया फैला रही है। उसने कहा कि पाकिस्तान के दुष्प्रचार के जाल में न फंसें।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख