dharma sangrah
✕

पाकिस्तान का सुधरना नामुमकिन, पहले गिड़गिड़ाया फिर दागे भारतीय सीमा में मोर्टार

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (14:44 IST)
भारत के पड़ोसी पाकिस्तान से सुधरने की उम्मीद करना ही बेमानी है। क्योंकि वह किसी भी सूरत में अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। पाक की हरकतों का जब बीएसएफ ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया तो वह गिड़गिड़ाकर गोलीबारी रोकने की अपील करने लगा। 
 
लेकिन, जब भारत ने गोलीबारी रोक दी तो उसने फिर अपनी हरकतें शुरू कर और 24 घंटे के भीतर ही एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात जम्मू-कश्मीर के अरनिया, रामगढ़ और चामलियाल में बीएसएफ चौकियों पर गोलीबारी की।
 
सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने सोमवार सुबह करीब सात बजे अरनिया में मोर्टार दागना शुरू कर दिया था। पाकिस्तान सीमा सुरक्षा बल की विक्रम, चिनाज और निकोवाल सीमा चौकियों व अन्य स्थानों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना उनको माकूल जबाव दे रही है।
 
पाकिस्तान की सेना की ओर से अरनिया पुलिस थाने पर दागे गये मोर्टार से पिंडी चरकन कलां की दर्शना देवी और मोहिंदर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए और एसपीओ गुरचरण सिंह को भी चोटें आई हैं।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू बीएसएफ फॉर्मेशन को रविवार को फोन कर और गोलीबारी रोकने की अपील की थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की गई जिसके बाद उन्हें माकूल जवाब दिया गया। इस पर पाक रेंजर्स ने बीएसएफ से यह अपील की है। 
 
इससे पहले इससे पहले बीएसएफ ने रविवार को 19 सेकंड का एक फुटेज भी जारी किया था, जिसमें सीमा पार स्थित एक पाक बंकर को उड़ाते हुए दिखाया गया था। भारत की इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी चौकी को हुआ नुकसान नजर आया। इस कार्रवाई में पाकिस्तान का एक जवान भी मारा गया था।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख