Hanuman Chalisa
✕

LOC पर पाकिस्तान ने बरसाए गोले, 2 लोग जख्मी

Updated: शनिवार, 6 अप्रैल 2019 (19:17 IST)
जम्‍मू। एलओसी से सटे राजौरी के नौशहरा सेक्टर में कलाल इलाके में पाक सेना की ओर से शुक्रवार देर रात से शुरू की गई गोलाबारी अभी भी जारी है। शनिवार तड़के पाक सेना ने गोलाबारी में वृद्धि करते हुए कलाल गांव को अपना निशाना बनाया।

गांव पर जब पाक सेना ने गोले दागे उस समय लोग सोए हुए थे। करीब ढाई बजे पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया एक शैल गांव में एक घर पर गिरा। उस समय गहरी नींद में सो रहे पति-पत्नी दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
 
जम्मू-कश्मीर में संसदीय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही पाकिस्तान ने सीमांत इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। आए दिन हो रहे इस संघर्ष विराम के उल्लंघन के कारण सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। हालांकि भारतीय सेना भी पाक सेना को कड़ा जवाब दे रही है, लेकिन इसके बावजूद भी पाक सेना गोलाबारी को जारी रखे हुए है।
 
नौशहरा सेक्टर के कलाल गांव में हुई गोलाबारी में घायल हुए दंपति की पहचान 32 वर्षीय संजीव कुमार व उसकी पत्नी रीता कुमारी के रूप में हुई है। दोनों घायलों को परिजनों ने गांववालों की मदद से उपजिला अस्पताल नौशहरा पहुंचाया। पाकिस्तान की इस हरकत पर लोगों में आक्रोश है।
 
उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से इसका स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। यही नहीं उन्होंने क्षेत्र में बंकरों के निर्माण की मांग भी उठाई है ताकि वह गोलाबारी के दौरान सुरक्षित रह सकें। भारतीय जवान इस गोलाबारी का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं, परंतु पाकिस्तान अभी भी रुक-रुककर गोलाबारी जारी रखे हुए है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

अगला लेख