dharma sangrah
✕

CBI और ED कर रही है चिदंबरम की तलाश, गिरफ्तारी के डर से हुए गायब

Updated: बुधवार, 21 अगस्त 2019 (09:06 IST)
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। खबरों के मुताबिक CBI और ED टीम उनकी तलाश कर रही है।  INX मीडिया मामले में CBI और ED चिदंबरम की तलाश कर रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया था।
 
खबरों के अनुसार CBI और ED की टीम पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम की तलाश कर रही है, लेकिन वे अपने घर पर नहीं है। गिरफ्तारी के डर से वे गायब हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार उनका फोन बंद है। चिदंबरम के घरवालों से पूछताछ की जा रही है।
 
CBI ने मंगलवार रात 11.15 पर उनके घर पर नोटिस चस्पा करके उन्हें 2 घंटे में पेश होने को कहा है। यही नहीं, ये नोटिस घर के भीतर भी रिसीव कराया गया है।
 
साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए का घोटाला : चिदम्बरम साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए के एयरसेल मैक्सिस सौदे और आईएनएक्स मीडिया के तीन सौ पांच करोड़ रुपए संबंधी मामले में विभिन्न जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। यह सौदे उस समय के हैं जब वे संप्रग सरकार में वित्त मंत्री थे और विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) के तहत मंजूरी दी थी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख