shradh paksha
✕

INX Media case में चिदंबरम को झटका, सीबीआई रिमांड बढ़ी

Updated: सोमवार, 26 अगस्त 2019 (17:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को INX मीडिया केस में सुप्रीम कोर्ट ने झटका देते हुए उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद सुनवाई नहीं होगी। वहीं सीबीआई कोर्ट ने भी पी. चिदंबरम की रिमांड 5 दिनों तक बढ़ा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम को राहत नहीं देते हुए कहा कि गिरफ्तारी के बाद सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। निचली अदालत इस मामले में बिना प्रभावित हुए सुनवाई करे। वहीं सीबीआई कोर्ट ने भी चिदंबरम को झटका देते हुए 30 अगस्त तक रिमांड के लिए भेज दिया है।

ईडी ने मांगी कस्टडी : इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हलफनामा दाखिल इस आधार पर चिदंबरम की कस्टडी मांगी है कि चिदंबरम की संपत्तियां 12 देशों में हैं। 17 विदेशी बैंकों में उनके खाते हैं। ईडी ने कहा कि पूर्व वित्तमंत्री ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर शेयर होल्डिंग में बदलाव करवाया।

इससे पहले खबर थी कि चिदंबरम की याचिका लिस्टिंग के पेंच में में फंस गई है। चिदंबरम की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले का विशेष उल्लेख किया, लेकिन पीठ ने कहा कि संबंधित याचिका को सूचीबद्ध करने के लिए मुख्य न्यायाधीश ने अभी आदेश नहीं दिए हैं। रजिस्ट्री उसका इंतजार कर रही है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख