Hanuman Chalisa

चिदंबरम बोले, न्यूनतम आय पर राहुल की घोषणा ऐतिहासिक, घोषणापत्र में देंगे ब्योरा

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (20:11 IST)
नई दिल्ली। सत्ता में आने पर गरीबों के लिए न्यूनतम आय गारंटी योजना शुरू किए जाने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा को ऐतिहासिक करार देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि गरीबों के जीवन को संवारने वाली इस योजना के बारे में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में पूरा ब्योरा दिया जाएगा।
 
 
पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ की किसान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा ऐतिहासिक है और यह गरीबों के जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में सार्वभौमिक न्यूनतम आय (यूबीआई) के सिद्धांत पर बड़े पैमाने पर चर्चा की गई है। अब समय आ गया है कि हमारे हालात और हमारी जरूरतों के मुताबिक इस सिद्धांत को अपनाया जाए और इसे गरीबों के लिए लागू किया जाए। हम कांग्रेस घोषणापत्र में अपनी योजना बताएंगे।
 
चिदंबरम ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 के बीच 14 करोड़ लोगों को गरीबी के चंगुल से बाहर निकाला गया। भारत से गरीबी का सफाया करने के लिए हमें दृढ़ता से कोशिश करनी होगी। देश के संसाधनों पर पहला अधिकार भारत के गरीबों का है। राहुल गांधी के वादे को लागू करने के लिए कांग्रेस पार्टी संसाधन जुटाएगी।
 
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की है कि वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के सभी गरीब व्यक्तियों को न्यूनतम आमदनी की गारंटी दी जाएगी।

गांधी ने सोमवार को यहां अटल नगर में किसान आभार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमने निर्णय किया है कि हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति को 2019 के बाद कांग्रेस पार्टी वाली सरकार न्यूनतम आमदनी देगी। 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अगला लेख