Hanuman Chalisa

राहुल की बड़ी घोषणा, 2019 में जीतने के बाद हम ऐसा कदम उठाएंगे, जो किसी भी सरकार ने कभी नहीं उठाया

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (20:11 IST)
अटल नगर (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 के बाद हम एक ऐसा कदम उठाएंगे, जो अब तक किसी भी सरकार ने नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि हम गरीबों के लिए मिनिमम यूनिवर्सल बेसिक इंकम को सुनिश्चित करेंगे।
 
 
'किसान आधार सम्मेलन' और 'कृषि ऋणमुक्त कार्यक्रम' में शामिल होने के लिए अटल नगर पहुंचे राहुल ने घोषणा की कि देश के हर गरीब व्यक्ति को 2019 के बाद कांग्रेस पार्टी न्यूनतम आमदनी देने जा रही है ताकि कोई भी भारतीय भूखा नहीं रह सके।
 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम गरीबों के लिए न्यूनतम सार्वभौमिक बुनियादी आय सुनिश्चित करेंगे। ऐसा करने का फैसला आज तक दुनिया की किसी भी सरकार ने कभी नहीं लिया है। हम इसका लाभ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के लोगों को भी देंगे। उन्होंने साफ कहा कि हम दो हिन्दुस्तान कभी नहीं चाहते हैं।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इस नई योजना से देश का कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा। उसे हर हाल में न्यूनतम आमदनी होगी।

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

गुजरात में भारी बारिश का खतरा, CM भूपेंद्र पटेल अलर्ट मोड में, बुलाई हाईलेवल बैठक

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने क्‍यों लिया यह एक्शन?

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

अगला लेख