Daily Horoscope
✕

चिदंबरम ने रेल परिचालन अनुपात पर खड़े किए सवाल

Updated: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (16:41 IST)
नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि 2017-18 में भारतीय रेल के परिचालन अनुपात से इसके प्रबंधन की व्यापक विफलता का पता चलता है। भारतीय रेल की कमाई और खर्च का अनुपात परिचालन अनुपात होता है।
 
 
चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय रेल का परिचालन अनुपात 2017-18 में क्या है? क्या हाल के वर्षों में यह सबसे खराब अनुपात नहीं है? उन्होंने कहा कि क्या यह सच है कि परिचालन अनुपात 100 फीसदी के पार चला गया है? क्या यह सही नहीं है कि खातों को इस तरह से दिखाया जा रहा है कि रेल का परिचालन अनुपात 100 फीसदी से थोड़ा कम है?
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर परिचालन अनुपात 100 फीसदी के करीब हो गया है या 100 फीसदी के पार चला गया है तो यह भारतीय रेल की व्यापक विफलता का द्योतक है।
 
खबरों के मुताबिक 2017-18 में रेल का परिचालन अनुपात 98.5 फीसदी हो सकता है, जो 2000-01 के बाद से भारतीय रेल का सबसे खराब प्रदर्शन है। 2000-01 में यह 98.3 फीसदी था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख